शीघ्रपतन में कीगल है वरदान (Kegel for Shighrapatan)

डॉ. हर्षित कुकरेजा MBBS, सर्टिफिकेट इन सेक्सोलॉजी (ISSM) Ex-डॉक्टर: दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, दिल्ली

डॉक्टर परामर्श ₹500 Free!

बुधवार, 26 जुलाई 2023

बुधवार, 26 जुलाई 2023

kegel exercise shighrapatan
kegel exercise shighrapatan

Posted in: Shighrapatan


परिचय

अगर आपको कोई यौन समस्या है तो शायद आप इसके इलाज की तलाश में होंगे। किसी भी रोग के निवारण के 2 महत्वपूर्ण पहलू होते हैं और दोनों ही काफी ज़रूरी हैं:

  1. डॉक्टर से उचित इलाज और दवा

  2. जीवन शैली में बदलाव

आज के ब्लॉग में हम शीघ्रपतन से निपटने के लिए ज़रूरी एक ख़ास तरह के व्यायाम जिन्हे कीगल (Kegel) व्यायाम कहते हैं के बारे में जानेंगे। कीगल व्यायाम का नाम इसे विकसित करने वाले डॉ. अर्नोल्ड कीगल के नाम पर रखा गया है। यह व्यायाम पेल्विक फ्लोर (Pelvic Floor) की मांसपेशियों के संकुचन (Muscle Contraction) से जुड़ा हुआ है जिससे वे मांसपेशियां मजबूत होती हैं। पेल्विक क्षेत्र जांघ के ऊपर और नाभि के नीचे मौजूद होता है। समय के साथ कीगल व्यायाम ने पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए यौन संबंधी समस्याओं के रोकथाम तथा उपचार रूप में काफी लोकप्रियता हासिल की है।

शीघ्रपतन को कुछ हद तक नियंत्रित करने के लिए कीगल व्यायाम वास्तव में बहुत उपयोगी है। पर यह डॉक्टर से इलाज का विकल्प बिलकुल नहीं है। Raaz App भारत के सबसे अनुभवी और विशेषज्ञ MBBS, MD सेक्सोलॉजिस्ट डॉक्टरों के साथ सीधे फ़ोन पर मुफ़्त परामर्श प्रदान करता है और दवा की डिलीवरी गुप्त रूप से दिलाता है जिससे आप अपना सेक्स परफॉरमेंस बहुत ही बेहतर कर सकते हैं, वो भी बिना साइड-इफेक्ट्स के।

शीघ्रपतन के कारण (shighrapatan ke karan)

शीघ्रपतन होने के कई कारण हो सकते हैं जिनमें शारीरिक और मानसिक कारण शामिल हैं। बढ़ती उम्र, लंबी बीमारी, चिंता और अवसाद कुछ महत्वपूर्ण कारण हैं।

शीघ्रपतन यानि पीई से जुड़े कई मिथक हैं, जो भ्रम और गलत सूचना का कारण बन सकते हैं। चलिए उन्हें देखते हैं: 

  • मिथक नंबर 1: एक आम मिथक यह है कि शीघ्रपतन एक मनोवैज्ञानिक समस्या है। 

    • सच्चाई: शीघ्रपतन शारीरिक और मनोवैज्ञानिक कारकों दोनों के वजह से हो सकती है। शीघ्रपतन के ज़्यादातर केसेज़ में कहीं ना कहीं दोनों ही कारणों का योगदान होता है। 

  • मिथक नंबर 2: शीघ्रपतन केवल युवाओं को ही प्रभावित करता है। या फिर शीघ्रपतन केवल बुजुर्गों को ही प्रभावित करता है।

    • सच्चाई: शीघ्रपतन हर उम्र के पुरुष को हो सकता है। युवाओं में, अधेड़ उम्र के पुरुषों को, बुजुर्गों को; किसी को भी हो सकता है। 

  • मिथक नंबर 3: शीघ्रपतन कमजोरी या मर्दानगी की कमी का संकेत है और इससे बच्चा पैदा करने में भी परेशानी हो सकती है। 

    • सच्चाई: वास्तव में शीघ्रपतन एक चिकित्सीय स्थिति है जिसके लिए उचित उपचार की आवश्यकता होती है। इसका खुद में नामर्दगी से कोई लेना-देना नहीं है परन्तु अगर शीघ्रपतन के कारण कोई पुरुष अपने पार्टनर से सम्बन्ध बना पाने में समर्थ नहीं हैं तो फिर उससे बच्चा करने में परेशानी हो सकती है। 

कीगल एक्सरसाइज क्या है (Kegel exercise kya hai)?

कीगल एक्सरसाइज एक पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज या पेल्विक फ्लोर व्यायाम है। यह एक्सरसाइज डॉक्टर द्वारा उन पुरुषों को करने की सलाह देते हैं जिन्हें शीघ्रपतन या इरेक्शन प्रॉब्लम होती है। यह डॉक्टर के उपचार का बहुत अछा पूरक है। कीगल एक्सरसाइज सही तरीक़े से करना बहुत ज़रूरी है। आगे इसे करने का सही तरीक़ा बताया गया है । कीगल योग का हिस्सा नहीं है पर यह शीघ्रपतन के लिए योग से ज़्यादा कारगर उपाय है।

कीगल एक्सरसाइज कैसे करें (Kegel Exercise kaise karein)?

कीगल व्यायाम करना बहुत ही आसान है। इसे खड़े होकर, कुर्सी पर बैठकर या फिर समतल सतह पर लेट कर किया जा सकता है।इस व्यायाम में मूलतः पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां, जिन्हें कीगल मांसपेशियां भी कहते हैं, उन्हें सिकोड़ा(Squeeze/Contract) और छोड़ा(Release) जाता है। कीगल व्यायाम के 2 भाग होते हैं : 1 . लॉन्ग होल्ड (Long Hold) 2 . क्विक फ्लिक्स (Quick Flicks). पहले हम लॉन्ग होल्ड करेंगे फिर क्विक फ्लिक्स कर एक्सरसाइज को ख़त्म करेंगे।

Step 1

व्यायाम शुरु करने से पहले जरूरी है कीगल मांसपेशियों की पहचान करना। इन्हें पहचानने का सबसे अच्छा तरीका है कि जब आप पेशाब कर रहे हों, तब अपनी पेशाब की धार को रोकने और शुरू करने का प्रयास करें। ऐसा करने के लिए आप जिन मांसपेशियों का उपयोग करते हैं, वे ही आपकी कीगल मांसपेशियां हैं।

Step 2

लॉन्ग होल्ड करने का तरीका :

  • अपनी कीगल मांसपेशियों को 30 सेकेण्ड से 1 मिनट तक सिकोड़कर रखें फिर ढीला छोड़ें।

  • इसके 5 से 10 सेट करें।

Step 3

क्विक फ्लिक्स करने का तरीका :

  • कीगल मांसपेशियों को 10 से 15 बार जल्दी-जल्दी सिकोड़े और छोड़ें।

  • इसके 2 सेट करें।

ध्यान रहे इस व्यायाम को हफ्ते में सिर्फ 5 दिन करें और 2 दिन का आराम दें। जब आप कीगल व्यायाम करना शुरू करें, तो दिन में दो बार से शुरू कर के फिर 1-2 हफ़्तों में तीन बार (सुबह, दोपहर, रात) तक ले जाएं। व्यायाम करते समय सांस लेना याद रखें। यदि आपको व्यायाम के साथ अपनी श्वास को सिंक्रनाइज़ करने में परेशानी हो रही है, तो अपनी मांसपेशियों को अनुबंधित और पकड़ते समय पांच तक गिनें। कोई भी परेशानी होने पर राज़ App पर डॉक्टर से संपर्क करें

kegel yoga shighrapatan

कीगल व्यायाम शीघ्रपतन में कैसे मदद करता है?

कीगल एक्सरसाइज के फ़ायदे बहुत हैं।अगर नियमित रुप से और यह बताये गये तरीक़े यह एक्सरसाइज किया जाये आपको अपने गुप्त रोगों से छुटकारा पाने में बहुत आसानी होगी। अगर आप डॉक्टर द्वारा अपने गुप्तरोगों का इलाज करवा रहें हैं तो ये उसका बहुत अछा पूरक हो सकता है।

  1. पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूत बनाना: कीगल व्यायाम उन मांसपेशियों को मजबूत बनाने की कोशिश करता है जो शीघ्रपतन के लिए जिम्मेदार होती हैं ताकि आप सेक्स के दौरान वीर्य प्रवाह को नियंत्रित कर सकें और शीघ्रपतन होने से रोक सकें।

  2. मांसपेशियों पर नियंत्रण में सुधार: नियमित रूप से कीगल व्यायाम करने से पुरुष अपनी पेल्विक मांसपेशियों पर बेहतर नियंत्रण विकसित कर सकते हैं, जिससे उन्हें यौन क्रिया के दौरान स्खलन में देरी बनाये रखने में सहायता मिल सकती है।

  3. सेक्स स्टैमिना बढ़ाना: पेल्विक फ्लोर की मजबूत मांसपेशियां सेक्स के लिए स्टैमिना को बढ़ाती हैं, जिससे पुरुष लंबे समय तक सेक्स कर पाते हैं।

  4. आत्मविश्वास बढ़ाना: कीगल व्यायाम के माध्यम से समयपूर्व स्खलन पर काबू पाने से यौन प्रदर्शन में आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ सकता है।

    कीगल एक्सरसाइज के अलावा आप शीघ्रपटन के लिये योग (shighrapatan ke liye yoga) की मदद भी ले सकते हैं। इसके बारे में पूरी जानकारी यहां पायें।

राज़ App आपकी कैसे मदद कर सकता है?

  1. नि:शुल्क विशेषज्ञ परामर्शराज़ App आपको अनुभवी और जानकार MBBS, MD सेक्सोलॉजिस्ट डॉक्टर, जो कीगल व्यायाम सहित यौन स्वास्थ्य के विशेषज्ञ हैं, उनके साथ सीधे फ़ोन पर जोड़ता है । इन डॉक्टरों को पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों, स्तंभन दोष और शीघ्रपतन से संबंधित चिंताओं को दूर करने में विशेषज्ञता हासिल है। वे आपकी विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप व्यक्तिगत सलाह और मार्गदर्शन प्रदान कर सकते हैं।

  2. मॉनिटरिंग और प्रोग्रेस ट्रैकिंग: राज़ ऐप ऐसी सुविधाएँ प्रदान कर सकता है जो आपको समय के साथ अपनी प्रगति को ट्रैक करने की अनुमति देती हैं। आप अपने व्यायाम सत्रों को रिकॉर्ड कर सकते हैं, यह आपको प्रेरित रहने में मदद कर सकता है और यह सुनिश्चित कर सकता है कि आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में सही रास्ते पर हैं।

  3. निरंतर सपोर्ट: राज़ App आपकी शीघ्रपतन से निपटने की लड़ाई में निरंतर सहायता प्रदान करता है।

  4. गोपनीय और सुविधाजनक: राज़ App आपकी गोपनीयता को प्राथमिकता देता है। आप बिना किसी संकोच के अपनी यौन स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बारे में खुली चर्चा कर सकते हैं। App का सुरक्षित प्लेटफ़ॉर्म यह सुनिश्चित करता है कि आपकी व्यक्तिगत जानकारी और परामर्श गोपनीय रहें।

निष्कर्ष

कीगल व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना और व्यायाम की तीव्रता और अवधि को धीरे-धीरे बढ़ाना शीघ्रपतन को दूर करने का एक प्रभावी तरीका हो सकता है। इन अभ्यासों को लगातार करने और जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन करने से आप अपनी पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूत कर सकते हैं और स्खलन पर अपने नियंत्रण में सुधार कर सकते हैं।

शीघ्रपतन को कुछ हद तक नियंत्रित करने के लिए कीगल व्यायाम वास्तव में बहुत उपयोगी है। कीगल एक्सरसाइज for man को सही तरीक़े से करने के लिए राज़ App पर डॉक्टर द्वारा बताये गये स्टेप्स को फॉलो करें। पर याद रखें, यह डॉक्टर से इलाज का विकल्प बिलकुल नहीं है। Raaz App भारत के सबसे अनुभवी और विशेषज्ञ MBBS, MD सेक्सोलॉजिस्ट डॉक्टरों के साथ सीधे फ़ोन पर मुफ़्त परामर्श प्रदान करता है और दवा की डिलीवरी गुप्त रूप से दिलाता है जिससे आप अपना सेक्स परफॉरमेंस बहुत ही बेहतर कर सकते हैं, वो भी बिना साइड-इफेक्ट्स के।

शीघ्रपतन से निपटने से जुड़े और ब्लॉग:

गुप्त रोगों का डिजिटल अस्पताल

1000+ संतुष्ट Users

  • इरेक्शन बनाये रखने में दिक्कत होती थी। सड़क पर से एक दवा खरीद कर खाने से किडनी में भी काफी प्रोब्लेम हो गयी और कोई फ़ायदा नहीं हुआ। सोशल मीडिआ से राज़ ऐप का पता चला और फिर यहां डॉ हर्षित से बात हुई। 2 महीने के कोर्स से ही परेशानी ठीक हो गयी और कॉन्फिडेंस बहुत बढ़ा है।

    राजकिशोर यादव

    मोतिहारी (बिहार)

  • हमारी शादी को 6 महीने हो गए थे पर सेक्स लाइफ ढंग से शुरू नहीं हो पाई थी। मैंने पति से बात करने की कोशिश की पर कुछ नहीं हो पाया। एक दिन फेसबुक से राज़ App के बारे में पता चला। मैंने अपने पति की बात डॉ. कुकरेजा से करवाई। दूसरे हफ्ते से ही दवा का असर दिखना शुरू हो गया।

    विनीता गुप्ता

    इंदौर (मध्य प्रदेश)

  • मैं बिस्तर पर ज्यादा देर टिक नहीं पाता था जिसके कारण शर्मिंदगी होती थी। बाजार से हर्बल दवाएं लाकर खाया पर कुछ फायदा नहीं हुआ। फिर राज़ App के बारे में पता चला और डॉ. हर्षित की दवा का कोर्स शुरू किया। दो हफ्ते के भीतर ही शीघ्रपतन की समस्या पूरी तरह ठीक हो गयी।

    राम खेलावन प्रसाद

    देवरिया (उत्तर प्रदेश)

घर बैठे फ़ोन पर भारत के सबसे अनुभवी और विशेषज्ञ सेक्सोलॉजिस्ट्स की सहायता से अभी शीघ्रपतन और बाकी गुप्त रोगों से छुटकारा पाएं