हेल्दी सेक्स लाइफ के लिए एक्सरसाइज है जरूरी

डॉ. हर्षित कुकरेजा MBBS, सर्टिफिकेट इन सेक्सोलॉजी (ISSM) Ex-डॉक्टर: दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, दिल्ली

डॉक्टर परामर्श ₹500 Free!

बुधवार, 13 दिसंबर 2023

बुधवार, 13 दिसंबर 2023

सेक्स एक्सरसाइज
सेक्स एक्सरसाइज

Posted in: Sex Tips

परिचय

स्वस्थ रहने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी ये तो हम सब जानते हैं पर क्या आपको पता है एक हेल्दी सेक्स लाइफ के लिए भी एक्सरसाइज उतना ही महत्वपूर्ण है? लोग अक्सर इस बात को नज़रअंदाज कर देते हैं पर रिसर्च से यह साबित हो गया है कि एक हेल्दी सेक्स लाइफ एन्जॉय करने के लिए और लम्बे समय तक सेक्स स्टैमिना बनाये रखने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। आज के ब्लॉग में हम इसी विषय कर चर्चा करेंगे कि एक्सरसाइज हमारे सेक्स लाइफ को कैसे प्रभावित करता है, कौन से एक्सरसाइज हेल्दी सेक्स लाइफ बनाये रखने में मदद कर सकते हैं और एक्सरसाइज कैसे डॉक्टर द्वारा इलाज का एक बहुत अच्छा पूरक है।

नियमित व्यायाम का यौन स्वास्थ्य पर प्रभाव

एक्सरसाइज डेली सेक्स

नियमित रूप से एक्सरसाइज करने के तो कई फायदे हैं पर हम यहाँ यौन स्वास्थ्य के नजरिए से इस पर चर्चा करेंगे। एक्सरसाइज करने से रक्त संचार ठीक से होता है, शरीर लचीला बनता है और स्टैमिना भी बढ़ती है जिससे सेक्स लाइफ काफी बेहतर हो जाती है। अगर आपको कोई सेक्स प्रॉब्लम है और आप डॉक्टर से इलाज करा रहे हैं तो कार्डियो, कीगल और योग जैसे एक्सरसाइज इलाज के बहुत अच्छे पूरक भी बन सकते हैं। दवा के साथ-साथ एक्सरसाइज करने से इलाज प्रक्रिया में तेज़ी आती है जिससे जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है और इलाज का असर भी लंबे समय तक रहता है। अगर आप किसी सेक्स समस्या जैसे शीघ्रपतन या इरेक्शन प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं या ऐसे किसी व्यक्ति को जानते हैं तो अभी 955 955 2013 पर कॉल या व्हाट्सप्प कर राज़ App पर एक्सपर्ट सेक्सोलॉजिस्ट्स से मुफ्त में परामर्श करें और साथ ही अपने सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने के लिए उचित एक्सरसाइज के चुनाव के लिए गाइडेंस प्राप्त करें।

अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं जिसे एक्सरसाइज करना पसंद नहीं है, तो आगे बताये गए फायदे जानकार आपको एक्सरसाइज करने के लिए काफी मोटिवेशन मिलेगी।

रक्त संचार और हृदय स्वास्थ्य पर असर

रक्त संचार ठीक होने से शरीर खिला खिला रहता है। हम ज्यादा एक्टिव महसूस करते हैं। यह अच्छे ह्रदय स्वास्थ्य की निशानी भी है। हृदय स्वास्थ्य अच्छा होने से एथेरोस्क्लेरोसिस होने की संभावना कम हो जाती है जिससे शरीर में खून का बहाव सुचारु रूप से हो पाता है। इरेक्शन पाने और बनाये रखने के लिए लिंग में खून की जरूरत पड़ती है। लिंग में खून की आपूर्ति होने से इरेक्शन पाने या बनाये रखने में परेशानी नहीं होती और स्तंभन दोष की समस्या नहीं होती।

हार्मोनल बैलेंस

नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से शरीर में पर्याप्त मात्रा में टेस्टोस्टेरोन रिलीज़ होता है। टेस्टोस्टेरोन पुरुष यौन स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी हॉर्मोन है। यह मर्दाना ताकत, मांसपेशियों और हड्डियों के घनत्व और सेक्स एक्टिविटी में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी कमी से सेक्स ड्राइव में कमी और इरेक्शन प्रॉब्लम जैसी सेक्स समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही हमेशा थकान का अनुभव होता है और मोटापा बढ़ने की सम्भावना भी बढ़ जाती है। शरीर में टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ाने से जुड़ी गाइडेंस के लिए ये ब्लॉग पढ़ें।

वजन पर नियंत्रण

जो पुरुष नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं और एक हेल्दी डाइट का पालन करते हैं उनका वजन नियंत्रित रहता है। वजन का नियंत्रित रहना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे शरीर में ख़राब कोलेस्ट्रॉल भी घटता है जिससे मोटापा, हाइपरटेंशन और डायबिटीज जैसी बीमारियों की संभावना कम हो जाती है। इन बीमारियों के होने से शीघ्रपतन, इरेक्शन प्रॉब्लम और सेक्स ड्राइव में कमी जैसे गुप्त रोग हो सकते हैं।

stress management better sex

स्ट्रेस मैनेजमेंट

नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। एक्सरसाइज करने से शरीर में टेस्टोस्टेरोन के अलावा एंडोर्फिन (Endorphin) और कोर्टिसोल (Cortisol) हार्मोन रिलीज़ होते हैं जो आपको खुश रखते हैं और स्ट्रेस कम करने में मदद करते हैं। अच्छे मूड में रहने से आप अपने पार्टर के साथ अच्छे संबंध स्थापित कर पाते हैं जिससे अंतरंगता बढ़ती है और एक संतोषजनक सेक्स लाइफ का आनंद ले पाते हैं।

sex and sleep quality

स्लीप क्वालिटी में सुधार

एक्सरसाइज करने से शरीर में थकान महसूस होती है जिससे अच्छी नींद आती है। अच्छी नींद लेने से शरीर को पूरा आराम मिलता है, हार्मोनल बैलेंस बना रहता है, मूड अच्छा रहता है और हम एक्टिव महसूस करते हैं। नींद की कमी से डिप्रेशन, स्ट्रेस और चिंता जैसे मानसिक स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं हो सकती हैं जिससे सेक्स ड्राइव में कमी आ सकती है।

हेल्दी सेक्स लाइफ के लिए एक्सरसाइज

आइये अब उन एक्सरसाइज के बारे में जानते हैं जो हेल्दी सेक्स लाइफ के लिए बहुत कारगर हैं। ध्यान रहे, एक्सरसाइज का चुनाव किसी डॉक्टर या फिटनेस एक्सपर्ट के देख रेख में ही करें। बिना एक्सपर्ट की देख रेख में एक्सरसाइज करने से स्वास्थ्य पर उल्टा असर पड़ सकता है। आगे बताये गए वे एक्सरसाइज हैं जिसकी डॉक्टर आमतौर पर सलाह देते हैं :

running long distances better sex life

कार्डियो एक्सरसाइज (Cardio Exercise)

इसे कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज (Cardiovascular exercise) भी कहा जाता है। यह एक्सरसाइज हृदय को स्वस्थ रखने के लिए बहुत कारगर है। कार्डियो करने से हृदय में जमा वसा कम होता है और शरीर में रक्त का संचार सुचारु रूप से हो पाता है जिससे हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों के होने की सम्भावना कम ही जाती है। इस प्रकार की एक्सरसाइज की विशेषता यह है कि इन्हें काफी तेज़ गति से किया जाता है। कार्डियो एक्सरसाइज के कुछ उदाहरण हैं :

  • ब्रिस्क वॉक (Brisk walk)

  • जॉगिंग (Jogging)

  • तैराकी (Swimming)

  • साइकिलिंग (Cycling)

cardio sex life

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग (Strength Training)

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग उस तरह की एक्सरसाइज को कहा जाता है जिसमें मांसपेशियों में मजबूती और शरीर की स्टैमिना बढ़ाने के लिए किया जाता है। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने से शरीर में टेस्टोस्टेरोन रिलीज़ होता है जिससे पुरुषों में सेक्स ड्राइव रेगुलेट होता है।

kegel and strength training

कीगल एक्सरसाइज (Kegel Exercise)

कीगल एक्सरसाइज का मुख्य उद्देश्य है पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूत करना। इस एक्सरसाइज में कीगल मांसपेशियों को छोड़ा और सिकोड़ा जाता है जिससे उन्हें मजबूती मिलती है। इससे सेक्स के दौरान लम्बे समय तक इरेक्शन बनाये रखने मदद मिलती है। यह एक्सरसाइज उन पुरुषों के लिए काफी कारगर है जिन्हें शीघ्रपतन या इरेक्शन प्रॉब्लम की शिकयत होती है। हालाँकि कीगल एक्सरसाइज करना बहुत ही आसान है पर एक्सरसाइज शुरू करने से पहले इसकी पूरी प्रक्रिया ठीक से समझ लें नहीं तो इससे नुकसान भी हो सकता है।

कीगल एक्सरसाइज से जुडी पूरी गाइडेंस के लिए यहाँ पढ़ें।

kegel yoga shighrapatan

योग (Yoga for healthy sex life)

योग करने से शरीर को लचीलापन मिलता है। शरीर लचीला होने से आप अलग-अलग सेक्स पोसिशन्स ट्राई कर अपने सेक्स लाइफ को और अधिक आनंददायक बना सकते हैं। कुछ योगासन जैसे धनुरासन, मयूरासन आदि करने से पेल्विक रीजन की मांसपेशिया मजबूत होती है जिससे सेक्स स्टैमिना बढ़ती है।

शीघ्रपतन पर नहीं है नियंत्रण? अपनाएं ये योगासन

निष्कर्ष

  • प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज करें

  • अपना BMI 25 या उससे कम रखने की कोशिश करें

  • अगर वजन ज्यादा हो तो इसे घटाने का प्रयास करें

  • एक्सरसाइज का चुनाव किसी डॉक्टर या फिटनेस एक्सपर्ट की देखरेख में करें

फिट रहने के साथ-साथ एक हेल्दी सेक्स लाइफ बनाये रखने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। एक्सरसाइज करने से स्टैमिना बढ़ता है, शरीर लचीला बनता है और टेस्टोस्टेरोन जैसे कई हार्मोन रिलीज़ होते हैं जो पुरुषों के यौन स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। कार्डियो, कीगल, योग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग इसके लिए अच्छे एक्सरसाइज हैं। ध्यान रहे, एक्सरसाइज डॉक्टर द्वारा इलाज का विकल्प बिल्कुल नहीं है पर इलाज के साथ इसे नियमित रूप से किया जाए तो जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है और इलाज का असर भी लंबे समय तक रहता है। शीघ्रपतन, इरेक्शन प्रॉब्लम और सेक्स ड्राइव में कमी जैसी सेक्स समस्याओं से निपटने के लिए अभी 955 955 2013 पर कॉल या व्हाट्सप्प कर राज़ App पर एक्सपर्ट सेक्सोलॉजिस्ट्स से मुफ्त में परामर्श करें।

गुप्त रोगों का डिजिटल अस्पताल

1000+ संतुष्ट Users

  • इरेक्शन बनाये रखने में दिक्कत होती थी। सड़क पर से एक दवा खरीद कर खाने से किडनी में भी काफी प्रोब्लेम हो गयी और कोई फ़ायदा नहीं हुआ। सोशल मीडिआ से राज़ ऐप का पता चला और फिर यहां डॉ हर्षित से बात हुई। 2 महीने के कोर्स से ही परेशानी ठीक हो गयी और कॉन्फिडेंस बहुत बढ़ा है।

    राजकिशोर यादव

    मोतिहारी (बिहार)

  • हमारी शादी को 6 महीने हो गए थे पर सेक्स लाइफ ढंग से शुरू नहीं हो पाई थी। मैंने पति से बात करने की कोशिश की पर कुछ नहीं हो पाया। एक दिन फेसबुक से राज़ App के बारे में पता चला। मैंने अपने पति की बात डॉ. कुकरेजा से करवाई। दूसरे हफ्ते से ही दवा का असर दिखना शुरू हो गया।

    विनीता गुप्ता

    इंदौर (मध्य प्रदेश)

  • मैं बिस्तर पर ज्यादा देर टिक नहीं पाता था जिसके कारण शर्मिंदगी होती थी। बाजार से हर्बल दवाएं लाकर खाया पर कुछ फायदा नहीं हुआ। फिर राज़ App के बारे में पता चला और डॉ. हर्षित की दवा का कोर्स शुरू किया। दो हफ्ते के भीतर ही शीघ्रपतन की समस्या पूरी तरह ठीक हो गयी।

    राम खेलावन प्रसाद

    देवरिया (उत्तर प्रदेश)

घर बैठे फ़ोन पर भारत के सबसे अनुभवी और विशेषज्ञ सेक्सोलॉजिस्ट्स की सहायता से अभी शीघ्रपतन और बाकी गुप्त रोगों से छुटकारा पाएं